औरंगाबाद के आधा दर्जन नेताओं को प्रदेश पदाधिकारी बनने पर जिला जदयू ने दी बधाई

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा द्वररा पार्टी की प्रदेश कमिटी में औरंगाबाद जिले से गोह के पूर्व विधायक रणविजय सिंह को उपाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह को महासचिव, रामकृष्ण कुमार उर्फ नन्हकू पांडेय को सचिव, रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह की पत्नी निशा सिंह को सचिव एवं रालोसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मेहता को सचिव बनाये जाने पर पार्टी की औरंगाबाद जिला इकाई ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह, राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के प्रति आभार प्रकट जताया है।

जिला कमिटी ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी है। पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, पार्टी के वरीय नेता तेजेन्द्र कुमार सिंह, मुमताज अहमद जुगनू, सत्येंन्द्र सिंह चन्द्रवंशी, बलिन्द्र प्रसाद मेहता, संजय पटेल, ब्रजकिशोर शर्मा एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रकाश वर्मा ने प्रदेश में बनाये गये सभी पदाधिकारियों को बधाई दिया है। इन सभी के मनोनयन पर जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने कहा कि इनके मनोनयन से पार्टी सशक्त और मजबूत होगी।