जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने फिर किया पंचायतों में योजनाओं का निरीक्षण

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के जिलाधिकारी(DM) सौरभ जोरवाल के निर्देश पर जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने बुधवार को पुनः पंचायत स्तर पर क्रियान्वित योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया।

इस दौरान अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिंहा ने नबीनगर प्रखंड के नाउर पंचायत में पंचायत सरकार भवन, नल जल, नली गली, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, जनवितरण प्रणाली, राजस्व आदि योजनाओं की जांच की। जांच के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में बिजली, शौचालय एवं पानी की समस्या पाई गई। जांच के दौरान पाया गया कि सेविका द्वारा बच्चों के बीच पोशाक का वितरण अब तक नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त अपर समाहर्ता द्वारा नबीनगर अंचल के मौजा में अंबेडकर छात्रावास के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया गया।

अधिकारियों ने फिर किया पंचायतों में योजनाओं का निरीक्षण
अधिकारियों ने फिर किया पंचायतों में योजनाओं का निरीक्षण

दाउदनगर के अपर अनुमंडल पदाधिकारी दाउदनगर प्रियव्रत रंजन ने दाउदनगर प्रखंड के अंछा पंचायत में सभी योजनाओं की जांच की। जिला योजना पदाधिकारी राजीव रंजन ने मदनपुर प्रखंड के घोडा़डिहरी पंचायत में योजनाओं का निरीक्षण किया। दाउदनगर के भूमि सुधार उप समाहर्ता संजय कुमार ने गोह प्रखंड के बेरका पंचायत में सभी योजनाओं की जांच की।

दाउदनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी योगेंद्र पासवान ने दाउदनगर प्रखंड के महावर पंचायत में सभी योजनाओं की जांच की। दाउदनगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने हसपुरा के मलहारा पंचायत में सभी योजनाओं की जांच की। उद्यान विभाग के सहायक निदेशक जितेंद्र कुमार ने हसपुरा प्रखंड के हसपुरा पंचायत में सभी योजनाओं की जांच की। गोह के अंचल अधिकारी ने गोह प्रखंड के चापुक पंचायत में सभी योजनाओं की जांच की। इसके अतिरिक्त अन्य सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने आवंटित प्रखंडों के पंचायतों में सभी योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया।

(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम एप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)