जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने की पंचायतों में क्रियान्वित योजनाओं की जांच

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने गुरुवार को विभिन्न पंचायतों में क्रियान्वित योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया।

इस क्रम में अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा ने नबीनगर प्रखंड के तोल पंचायत में सभी योजनाओं की जांच की। अपर समाहर्ता गोविंद चैधरी ने देव प्रखंड के बसडीहा पंचायत मेंयोजनाओं की जांच की। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी मनोज कुमार ने मदनपुर प्रखंड के नीमा आंजन पंचायत में योजनाओं की जांच की। वरीय उप समाहर्ता कृष्णा कुमार ने कुटुंबा प्रखंड के रिसियप पंचायत में योजनाओं की जांच की। राज्य कर उपायुक्त नरेश कुमार ने रफीगंज प्रखंड के ईटार पंचायत मेंयोजनाओं की जांच की। दाउदनगर के अपर अनुमंडल पदाधिकारी प्रियव्रत रंजन ने हसपुरा प्रखंड के हसपुरा पंचायत में योजनाओं की जांच की। जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह ने गोह प्रखंड के दधपी पंचायत में योजनाओं की जांच की।

सहायक निदेशक अमृत ओझा ने नबीनगर प्रखंड के जयहिंद तेंदुआ पंचायत में सभी योजनाओं की जांच की। इसके अलावा अन्य जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने आवंटित प्रखंडों के पंचायतों में सभी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। दाउदनगर के अंचल अधिकारी ने जांच के क्रम में महावर पंचायत का धान अधिप्राप्ति केंद्र बंद पाया गया। वरीय उप समाहर्ता कृष्णा कुमार ने जांच में रिसियप पंचायत का धान अधिप्राप्ति केंद्र बंद पाया गया। साथ ही रिसियप पंचायत के वार्ड नंबर 12 का नल जल योजना बंद पाया गया। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि जब से योजना शुरू है तब से नल का जल नहीं मिलता है एवं 01 पानी का टंकी भी गिर गया है। अपर समाहर्ता गोविंद चैधरी ने जांच में बसडीहा पंचायत का धान अधिप्राप्ति केंद्र बंद पाया। वरीय उप समाहर्ता अनिशा भारती ने बताया कि बारुण प्रखंड के धनगाई पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 17 में ग्रामीणों द्वारा नियमित रूप से पोषाहार नहीं दिए जाने की शिकायत की।