जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने किया विभिन्न पंचायतों में क्रियान्वित योजनाओं का स्थल निरीक्षण

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देश पर बुधवार को जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने पुनः जिले के विभिन्न पंचायतों में क्रियान्वित योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया।

इस क्रम में उप विकास आयुक्त अभ्येंद्र मोहन सिंह ने औरंगाबाद के ओरा पंचायत में नल जल, नली गली, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, जनवितरण प्रणाली, धान अधिप्राप्ति, पेंशन, राजस्व आदि योजनाओं की जांच की। अपर समाहर्ता गोविंद चैधरी ने देव प्रखंड के दुलारे पंचायत में इन सभी योजनाओं की जांच की। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी मनोज कुमार ने मदनपुर प्रखंड के बनिया पंचायत में योजनाओं की जांच की। वरीय उप समाहर्ता कृष्णा कुमार ने कुटुंबा प्रखंड के अंबा पंचायत में योजनाओं की जांच की।

राज्य कर संयुक्त आयुक्त सुनील कुमार ने दाउदनगर प्रखंड के कनाप पंचायत योजनाओं की जांच की। दाउदनगर के अपर अनुमंडल पदाधिकारी प्रियव्रत रंजन ने हसपुरा प्रखंड के ईंटवां पंचायत में योजनाओं की जांच की। डीआरडीए के डायरेक्टर बालमुकुंद प्रसाद ने दाउदनगर प्रखंड के तरार पंचायत में योजनाओं की जांच की। जिला कल्याण पदाधिकारी असलम अली ने नबीनगर प्रखंड के महुआव पंचायत में योजनाओं की जांच की। औरंगाबाद की अपर अनुमंडल पदाधिकारी मालती कुमारी ने नबीनगर प्रखंड के अंकोरहा पंचायत मेंयोजनाओं की जांच की। इसके अतिरिक्त अन्य सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने अपने लिए आवंटित प्रखंडों के पंचायतों में योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।