जदयू अनुसूचित प्रकोष्ठ में हुई संगठन विस्तार पर चर्चा

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के सर्किट हाउस में शुक्रवार को जदयू अनुसूचित प्रकोष्ठ की बैठक जदयू जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन औरंगाबाद सदर प्रखंड अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह ने किया।

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व परिवहन मंत्री एवं जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार निराला उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि औरंगाबाद में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ को मजबूत किया जायेगा। कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए बिहार के बजट में बीस सौ करोड़ शैक्षणिक संस्थान से लेकर उनके पढाई पर, कल्याण विभाग के द्वारा स्काॅलर पर उनके रहन सहन पर उनके आवास पर खर्च किये जा रहें हैं। अनुसूचित समाज को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कृतसंकल्पित होकर कार्य कर रहें हैं। इससे समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ है। कहा कि दो हजार पांच के पहले बिहार की स्थिति बद से बदतर थी।

बिहार में अनुसूचित जाति की हालत बेबस हो गयी थी। आज बिहार को आगे बढ़ाने के लिए सभी वर्गों की संरचना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया जा रहा है। समाज सभी वर्गों के लोग अपनी बेटियों को आगे पढ़ाना नहीं चाहते थें। इस कार्य को मुख्यमंत्री गंभीरता पूर्वक किया। इससे आज सामाजिक रूप से किसी वर्ग की बेटियां आगे के पढाई के लिए सभी तरह की रास्ते साफ हो गया है और अब बेटियां आगे की वर्ग में दाखिला लेकर पढ़ रहीं हैं। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के सपनों को शैक्षणिक व्यवस्था से जोड़कर बिहार के बच्चों एवं बच्चियों के तरक्की के लिए और उनके भविष्य संवारने का काम नीतीश कुमार के द्वारा किया जा रहा है। बिहार को तरक्की होने से अब कोई रोक नहीं सकता। कहा कि औरंगाबाद जिले में पार्टी के तरफ से अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ को हम मजबूत करने आयें हैं। बहुत जल्द ही इस जिले का संगठन विस्तार कर दिया जायेगा। जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी को मजबूत और सशक्त करने के लिए अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का गठन बहुत जल्द ही कर दिया जायेगा। बैठक को प्रदेश अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष एवं हाईकोर्ट के अधिवक्ता हिमराज राम, दीपक रजक, रामप्रवेश राम, संतोष वशफोर, सुखदेव राम, सोनम दास, तेजेन्द्र कुमार सिंह, अरविंद पासवान, ऊंकार नाथ सिंह, सत्येंद्र सिंह चंन्द्रवंशी, संजीव कुमार शर्मा, मुमताज अहमद जुगनू, विजय दास, विजय पासवान, जहिर अहसन आजाद, मुनेश कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, मुखिया बसंत मेहता, अर्जुन दास, शशि कुमार शर्मा एवं अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।