शांति समिति की बैठक में ईद का त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर चर्चा

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मदनपुर थाना परिसर में ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष संजय कुमार ने की। बैठक में ईद का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर चर्चा की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि ईद का पर्व आपसी भाईचारा का पर्व है। कोरोना के कारण दो वर्षों तक ईदगाह में ईद का नमाज नही पढ़ा गया लेकिन इस बार ईद का नमाज ईदगाह में पढ़ा जायेगा। कहा कि सभी ईदगाहों पर सुरक्षा व्यवस्था के लेकर पुलिस बल तैनात रहेंगे। थानाध्यक्ष ने लोगो से ईद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील किया। कहा कि शांति भंग करने वालो को बख्शा नही जायेगा। वहीं बीडीओ कुमुद रंजन ने सभी लोगो से अपील किया कि ईद पर्व को शांति पूर्ण और खुशी पूर्वक मनाए।

उन्होंने कहा कि किसी प्रकार के अफवाह से दूर रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अगर लोगों को ईद मनाने में ईदगाह के जाने तक रास्ते में कोई समस्या हो तो प्रशासन को अवश्य बताएं। समय रहते इसका समाधान निकाला जाएगा। इस अवसर पर सर्किल इंस्पेक्टर शैलेन्द्र ने कहा कि अगर कोई शरारती असामाजिक तत्व ईद मनाने में खलल पैदा करता है। तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उनकी पहचान कर कठोर कानूनी करवाई की जाएगी।बैठक में शामिल लोगों ने अपने अपने विचार रखें तथा ईद पर्व शांतिपूर्ण और सद्भाव माहौल में मनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर रविन्द्र सिन्हा, अनिल ठकराल, डॉ संत प्रसाद, मुखिया हमीद अख्तर उर्फ सोनू, सरफराज आलम उर्फ बाबू सहित अन्य लोग मौजूद थे।