माध्यमिक शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की बैठक में स्थापना दिवस समारोह पर हुई चर्चा

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। मदनपुर के दधपी-शिवगंज में श्रीराम जानकी उच्च विद्यालय में बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ की औरंगाबाद जिला इकाई की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक डॉ. श्रीधर कुमार सिंह ने की। बैठक में जानकारी दी गई कि आगामी 1 फरवरी को पटना में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, शिक्षा मंत्री एवं कई विधान पार्षद सम्मिलित होंगे। पूरे प्रदेश के सभी जिलो से वित्त अनुदानित शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी भाग लेगें। बैठक में इस पर गहन चिंतन किया गया।

जिले के सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सभी शिक्षकों को आने जाने के लिए वाहन व्यवस्था करने का भार दिया गया। सभी लोग अपने अपने विद्यालय के बैनर के साथ स्थापना दिवस समारोह में शामिल होगे। स्थापना दिवस को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बलिराम सिंह, वरीय शिक्षक नेता राजा तिवारी, जिला संरक्षक रामनरेश सिंह, शिवकुमार सिंह सचिव, जिला कोषाध्यक्ष प्रद्युमन सिंह, प्रधानाध्यापक रविंद्र सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक विनोद कुमार, बैकुंठ नारायण सिंह, दाउदनगर अनुमंडल अध्यक्ष गौतम कुमार, विनय कुमार, प्रधानाध्यापक, प्रदीप सिंह सहित शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल रहे।