बनारस एयरपोर्ट पर मुकेश साहनी को नजरबंद किया जाना निंदनीय : विजेंद्र

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। फूलन देवी के शहादत दिवस समारोह में शामिल होने गये विकासशील इंसान पार्टी(वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश साहनी को उतर प्रदेश के बनारस एयरपोर्ट पर नजरबंद किये जाने की जन अधिकार युवा परिषद ने कड़ी भत्र्सना की है।

युवा जाप के प्रदेश महासचिव विजेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि मोदी सरकार देश को फासीवादी तरीके से चलाना चाहती है। वह जहां चुनावों में हेरा फेरी, निर्वाचित विधायकों की खरीद-फरोख्त करती है, वहीं विपक्ष या अपने गुट से बाहर के लोगों को शारीरिक, आर्थिक और मानसिक शोषण कर जबरन प्रताड़ित कर रही है, जो यह किसी भी रूप में लोकतांत्रिक नहीं है। मुकेश साहनी को नजरबंद कर उनके कार्यकर्ताओं को एयरपोर्ट के बाहर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। ऐसाकृत्य निचता को दर्शाता हैं। श्री यादव ने कहा कि लोकतंत्र की हर बात पर दुहाई देने वाली भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। मामूली धाराओं में रिपोर्ट होने के बाद लोगों को जेल भेजने वाली पुलिस अब सत्ता के दबाव में काम कर रही है।

ऐसा लगता है कि भारत अब लोकतांत्रिक नहीं रह गया है जिसे दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने का तमगा दिया गया है। कहा कि बिहार की विकृत राजनीति ने लोकतंत्र की हत्या कर दी हैै। जिस लोकतंत्र में जनता के अधिकारों और उसके मूल्यों पर राजनीति हावी हो, वहां किसी भी तरह से लोकतंत्र जीवित रह ही नहीं सकता हैं। श्री यादव ने कहा कि इस प्रकार तो आने वाले समय में मोदी सरकार किसी भी राज्य में चुनाव हारने पर ऐसे कानून लाकर राज्य सरकार की शक्तियों को समाप्त कर सकती है। श्री यादव ने कहा कि क्या साहनी ऐसे में भी भाजपा के साथ खड़े रहेगे या फिर वे अपने अपमान का बदला भी लेगें।