आसमान में हल्के बादल छाए रहने के बावजूद औरंगाबाद के तापमान में होगी वृद्धि

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद जिले में आसमान में हल्के बादल छाए रहने के साथ साथ तापमान में वृद्धि होगी।

कृषि विज्ञान केन्द्र, सिरिस के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप कुमार चौबे ने बताया कि मई के महीने में अधिकतम तापमान अभी तक 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही दर्ज किया गया था। लेकिन आगामी दिनों में अब अधिकतम के साथ साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि देखने को मिलेगा। अगले पांच दिनों में मौसम में तापमान बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 13, 14, 15, 16, 17 मई को अधिकतम तापमान 38, 41, 44, 43, 42 तथा न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इस समय 19-12 किलोमीटर प्रति घंटा के स्पीड से हवा चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में 5 एमएम बारिश दर्ज किया गया है। 12 मई को औरंगाबाद का अधिकतम तापमान 37.6 एवं न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।