सुधीर बलिगांव पंचायत के उप मुखिया व राणा उपसरपंच निर्वाचित

ऱफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज प्रखंड मुख्यालय के बहुउद्देशीय भवन मे सहायक कृषि निदेशक सह प्रेक्षक आलोक कुमार की उपस्थिति में अंचलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने पोगर, कजपा, कोटवारा, भदवा एवं बलिगांव पंचायत के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कराया।

इस दौरान पोगर के उप मुखिया लक्ष्मीनिया देवी, उप सरपंच पिंकी कुमारी, कजपा पंचायत से उप मुखिया विजल ठाकुर, उप सरपंच निर्मला कुमारी, कोटवारा पंचायत से प्रभा देवी निर्विरोध उप मुखिया बनी, उप सरपंच सुदामा ठाकुर बने। भदवा उप मुखिया संगीता देवी वहीं एक पंच के देहांत होने के कारण उप सरपंच का चुनाव नहीं हुआ।

बलिगांव पंचायत से उप मुखिया सुधीर सिंह बने। यहां मधु देवी एवं सुधीर सिंह के बीच वोटिंग कराई गई जिसमें मधु देवी के पक्ष में 3 एवं सुधीर सिंह के पक्ष मे 8 वोट मिले तथा चार मत रदद् पाया गया। वहीं उप सरपंच के लिए राणा रंग बहादुर सिंह एवं ललन सिंह ने नामांकन कराया। वोटिंग उपरांत राणा रंग बहादुर सिंह के पक्ष में 9 एवं ललन सिंह के पक्ष में 6 वोट मिले।राणा रंग बहादुर सिंह को उप सरपंच पद के लिये विजयी घोषित किया गया। सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। साथ ही शराब बंदी को लेकर शपथ दिलाई गई।