सम्राट अशोक की प्रतिमा लगाने की मांग

हसपुरा(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। अखिल भारतीय सम्राट अशोक समता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामता प्रसाद कुशवाहा ने बिहार की राजधानी पटना में प्रियदर्शी अशोक सम्राट की प्रतिमा लगाये जाने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की है।

उन्होने कहा कि सम्राट अशोक एक महान विभूति थे। उन्होने बिहार ही नहीं पूरे देश के लिए समतामूलक समाज के निर्माण को लेकर जनमानस में अभियान चलाया था। ऐसे महान विभूति को वर्तमान समय में याद करने में अशोक सम्राट की प्रतिमा यादगार रहेगी। प्रतिमा बनाये जाने के लिए कामता प्रसाद कुशवाहा ने राज्यपाल सहित मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।