कुएं से महिला की लाश बरामद, शिनाख्त नही

हसपुरा(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। हसपुरा पुलिस ने स्थानीय थाना क्षेत्र में किशुनपुर गांव के उतर खेत के बघार में एक कुएं से एक महिला का शव बरामद किया गया है।

महिला की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष है। महिला पिंक कलर का सलवार एवं व्हाइट कलर का जींस पहनी हुई हैतथा मेहंदी कलर का जैकेट पहनी हुई है। महिला शादीशुदा है।

हसपुरा थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया है। शव की अभी शिनाख्त नही हो पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।