सड़क हादसे में मृत सैप जवान का शव गांव पहुंचते ही हाहाकार करने लगे परिजन

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज के पौथू थाना के परसिया गांव निवासी सैप के जवान जगदीश यादव का रांची में सडक हादसे मे मौत के बाद गांव में मातम पसरा है। गांव में शव पहुंचते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।

https://liveindianews18.in/howrah-dehradun-express-from-january-12-onwards-after-the-closure-of-corona-period/

शव आने की खबर मिलते ही जिला को-आपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष सह ईटार पैक्स अध्यक्ष संजय यादव, मुखिया प्रतिनिधि सुल्तान खां, कमलेश यादव, रामचंद्र यादव सहित आसपास के सैंकड़ों गणमान्य लोगो ने पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दिया। पैक्स अध्यक्ष ने मृतक के परिजनो को सरकारी नौकरी एवं उचित मुआवजा देने हेतू सरकार से मांग की। वही मुखिया प्रतिनिधि ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत सहायता राशि प्रदान की। अंतिम संस्कार मदाड़ नदी के तट पर किया गया।

पुत्र संजय यादव ने मुखाग्नि दी। मृतक अपने पीछे पत्नी चंद्रकली देवी, पुत्र संजय यादव एवं तीन पुत्री को छोडकर चले गए। मृतक के पुत्र संजय ने बताया कि मेरे पिताजी वर्ष 2007 मंे सेना की नौकरी करते हुए सेवानिवृत हुए। वर्ष 2008 मे झारखंड पुलिस मे सैप के जवान के रुप मे पदस्थापन हुआ। वे रातु रोड थाना कैम्प में कार्यरत थे। बुधवार को संध्या सडक हादसे मे मौत हो गई, जिसमे वाहन एवं वाहन चालक भी पकड़ा गया।