डीडीसी ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के उप विकास आयुक्त अंशुल कुमार ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा विभिन्न विभागों से प्राप्त पत्रों के अनुसार संबंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने विभागीय कार्यों के प्रगति का उल्लेख भी किया।

समीक्षा करते डीडीसी

बैठक में अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता लोक शिकायत गोविंद चैधरी, अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, गोपनीय शाखा प्रभारी अमित सिंह, वरीय उप समाहर्ता फतेह फैयाज, जिला भू अर्जन पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी अश्विनी कुमार, जिला खनिज पदाधिकारी मुकेश कुमार एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।