डीडीसी ने साप्ताहिक बैठक में की विभागीय कार्यों की समीक्षा

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त अंशुल कुमार ने सोमवार को साप्ताहिक बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की।

https://liveindianews18.in/two-days-workers-training-camp-of-bjp-held-in-karsaw/

इस दौरान उप विकास आयुक्त ने जिले में प्रस्तावित खेल भवन के लिए भूमि चिन्हित करने हेतु गांधी मैदान के बगल में स्थित भूमि का निरीक्षण करने का निर्देश नजारत उप समाहर्ता को दिया। साथ ही खेलो इंडिया सेंटर्स बनाने हेतु गाइडलाइंस को अगली बैठक में प्रस्तुत करने को कहा। डीडीसी ने बारुण के सीओ के अनुरोध पर बारुण के ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण दो धरोहरों का भी निरीक्षण करने का नजारत उप समाहर्ता को निर्देश दिया। वही पंचायत आम निर्वाचन-2021 के लिए मतदाता सूची को यथाशीघ्र तैयार करने का निर्देश जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश सिन्हा को दिया जिसका फाइनल पब्लिकेशन 19 फरवरी को होना है।

साथ ही उप विकास आयुक्त ने जिला गोपनीय शाखा में विभिन्न विभागों से प्राप्त पत्रों के अनुसार संबंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। साथ ही सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने विभागीय कार्यों के प्रगति का उल्लेख भी किया। बैठक में अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिंहा, अपर समाहर्ता लोक शिकायत गोविंद चैधरी, सिविल सर्जन डॉ. अकरम अली, जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी मनोज कुमार, नजारत उप समाहर्ता सुजीत कुमार, वरीय उप समाहर्ता फतेह फैयाज, जिला कृषि पदाधिकारी अश्विनी कुमार एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।