डीसीएलआर ने किया दाउदनगर में सामुदायिक रसोई का निरीक्षण

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है। सामुदायिक रसोई के माध्यम से लॉकडाउन से प्रभावित सभी गरीब एवं असहाय जरूरतमंद लोगों में मुफ्त भोजन वितरण किया जा रहा है।

इसी क्रम में दाउदनगर में संचालित समुदाय रसोई का भूमि सुधार उप समाहर्ता संजय कुमार ने निरीक्षण किया। उन्हे बताया गया कि इस सामुदायिक रसोई में पका हुआ भोजन प्रखंडों के विभिन्न स्थानों पर रह रहे गरीब, निर्धन, निःशक्त एवं जरूरतमंद लोगों को मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है।

वही नबीनगर के बीडीओ ओम राजपूत ने नबीनगर रेलवे स्टेशन पर जाकर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण किया।