दाउदनगर की SDM ने की समीक्षा बैठक

दाउदनगर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। दाउदनगर की अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम सिंह ने अनुमंडल सभागार में समीक्षा बैठक आहूत की।

बैठक में दाउदनगर अनुमंडल में भूमि विवाद, विधि व्यवस्था, मास्क जांच एवं अन्य मामलों से संबंधित प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में दाउदनगर के भूमि सुधार उप समाहर्ता संजय कुमार, अपर अनुमंडल पदाधिकारी प्रियव्रत रंजन, दाउदनगर के अवर निर्वाचन पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार, बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।