देव में धान की उपज दर आकलन हेतु एडीएम के देखरेख में फसल कटनी प्रयोग संपन्न

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। देव प्रखंड के देव पंचायत के भवानीपुर में किसान अमरेंद्र कुमार सिंह के खेत में फसल कटनी का प्रयोग संपन्न किया गया।

पंचायत स्तरीय अगहनी मौसम के तहत धान फसल कटनी का यह प्रयोग किसान सलाहकार मनोज कुमार द्वारा किया गया। फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण जिला स्तरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अरविंद कुमार, अवर सांख्यिकी पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी देव के अंचल अधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा किया गया।

गौरतलब है कि यह प्रयोग निदेशालय के मानक के अनुसार 10.5 मीटर में किया जाता है। फसल कटनी के बाद हरा दाना का वजन 28 किलो 20 ग्राम प्राप्त किया गया। इसके आधार पर प्रति हेक्टेयर 56 क्विंटल उपज दर आंका गया। फसल कटनी प्रयोग सांख्यिकी निदेशालय के मानक के अनुरूप किया गया। पंचायत स्तरीय फसल कटनी के आधार पर उपज दर का आकलन किया जाता है।