भाकपा माले ने मनाया 53वां स्थापना दिवस, लेनिन की भी मनाई 152वीं जयंती

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाकपा माले के औरंगाबाद स्थित जिला कार्यालय में पार्टी का 53वां स्थापना दिवस मनाया गया।

इस मौके पर पार्टी के जिला सचिव मुनारिक राम ने कहा कि आज ही के दिन 22 अप्रैल 1969 को भाकपा माले की स्थापना महान क्रांतिकारी नेता चारु मजुमदार के नेतृत्व में की गयी थी। तब से लेकर आज तक हजारों कुर्बानियों के साथ पार्टी आज देश के कोने-कोने में मौजूद है। गरीब जनता के शोषण, उत्पीड़न, जमीन, मजदूरी, इज्जत, प्रतिष्ठा, मान-सम्मान की रक्षा करते हुए हजारों की संख्या में हमारी पार्टी के अग्रिम पंक्ति के नेताओं ने अपनी शहादत दी है। उन्ही नेताओं के बदौलत आज हिंदुस्तान के कोने-कोने में गरीबों की आवाज पहुंच पाई है।

इस दौरान गरीबों के मुक्ति की पहली आवाज देने वाले महान क्रांतिकारी लेनिन की 152वीं जयंती भी मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। संकल्प लिया गया कि आज देश में नफरत का माहौल जोर शोर से फैलाया जा रही है। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। बेरोजगारों की फौज खडी हो गयी है। शिक्षा चैपट हो गया है। इन तमाम सवालों को लेकर भाकपा माले आने वाले दिनों में जबरदस्त आंदोलन करेगी। कार्यक्रम में आइसा नेता योगेंद्र राम, आरवाइए नेता गुड़ु चंद्रवंशी, नारायण राम कैलाश पासवान, कृष्ण पासवान, ममता देवी, रेखा देवी, कमलदेव पासवान सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।