26 अक्टूबर को शमशेरनगर से शुरु होगी दाउदनगर प्रखंड के 15 पंचायती राज संस्थाओं की मतगणना, तैयारी पूरी

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार पंचायत आम निर्वाचन-2021 के पांचवें चरण में औरंगाबाद के दाउदनगर प्रखंड के त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के विभिन्न पदो के लिए रविवार को मतदान संपन्न होने के बाद अब मतों की गिनती मंगलवार 26 अक्टूबर को होगी।

मतगणना औरंगाबाद शहर के किषोरी सिंहा महिला काॅलेज में संपन्न होगी। मतगणना की सभी आवष्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। इसी कड़ी में औरंगाबाद के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाची पदाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद इकबाल ने किशोरी सिन्हा महिला कॉलेज स्थित दाउदनगर के मतगणना केंद्र में काउंटिंग की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारीद्वय ने मतगणना से जुड़ें अधिकारियों और कर्मियों को कई आवष्यक दिशा निर्देश दिए।

उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दाउदनगर के 15 पंचायतों के जिला पार्षद, ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम कचहरी के पंच एवं सरपंच के विभिन्न पदों की मतगणना होगी। सबसे पहले शमषेरनगर पंचायत, इसके बाद अरई, चाौरी, कनाप, गोरडीहा, संसा, महावर, अकोढ़ा, सिंदुआर, मनार, तरार, तरारी, अंछा, बेलवां एवं करमा पंचायत की मतगणना क्रमवार होगी। मतगणना के लिए 76 $ 6 कुल 82 टेबुल बनाएं गये है। जबकि मतगणना में 362 कर्मियों को लगाया गया है। मतगणना के प्रत्येक टेबल पर ओसीआर लगाया गया है। साथ ही मतगणना केंद्र की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरे लगाए गये है। साथ ही मतगणना कार्य की वीडियोग्राफी भी होगी। मतगणना केंद्र में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये है। मतों की गिनती सुबह 8 बजे से आरंभ होगी।