वार्ड सदस्या टून्नी के तुनकने से लगातार तीसरी बार वार्ड सचिव का चुनाव स्थगित

हसपुरा(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। हसपुरा प्रखंड के पुरहारा पंचायत के वार्ड नंबर-6 में वार्ड सदस्या टून्नी देवी के रवैये से वार्ड सचिव का चुनाव तीसरी बार टल जाने से वार्ड की जनता में काफी आक्रोश है।

      बताया जाता है कि इस वार्ड में वार्ड सचिव का चुनाव होना था। इसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी के आदेश पर पंचायत सचिव शिवनंदन प्रसाद वार्ड सचिव का चुनाव कराने एक बार नहीं बल्कि तीन बार आए। वार्ड की जनता भी आई लेकिन वार्ड सदस्या टून्नी देवी जानकारी के नहीं आई। इस कारण चुनाव को लगातार तीन बार भी टालना पड़ा।

इस वजह से वार्ड की जनता काफी आक्रोशित है। ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड सदस्या जिस व्यक्ति को वार्ड सचिव बनाना चाहती है। उसके बजाय विरोधी खेमे के लोग ही अधिक हो जाते हैं। इसे भांपकर टून्नी देवी नहीं पहुंचती है। इसे लेकर वार्ड की जनता ने संबंधित पदाधिकारियों से टून्नी देवी पर कार्रवाई की मांग की है।