50 लाख की लागत से होगा चेक डैम का निर्माण : सांसद

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज के कासमा क्षेत्र के दुग्गुल पंचायत में सांसद सुशील कुमार सिंह ने सभी देवताओं की पूजा अर्चना कर मां काली को चुनरी चढ़ायी। इसके बाद स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी कार्यकर्ताओं ने सांसद को माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप चैरसिया ने की जबकि संचालन युवा मोर्चा के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि कासमा से दुग्गुल तक जाने वाली सड़क का निर्माण जल्द ही किया जाएगा। दुग्गुल में अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले पथ का घाट तक निर्माण कराया जाएगा। बहुत जल्द ही सड़क निर्माण का आश्वासन दिया। कहा कि इस विषय में एसआर से बात हुई है। लगभग 50 लाख की लागत से टाल आहर में चेक डैम का निर्माण बहुत जल्द होगा। आगे कहा कि दुग्गुल उच्च विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र निर्माण, गोवर्धन पूजा मंदिर का निर्माण होगा।

बिजली के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि कही भी ट्रांसफर्मर जले तो 3 दिन के अंदर बदला जाता है। बिजली के क्षेत्र में क्रांति आयी। उत्तर कोयल नहर के काम मे विलम्ब का कारण बताते हुए कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार नही रहने से परेशानी हो रही है। हालांकि इसकी प्रक्रिया चालू कर दी गयी है। विकास प्रभावित होने का मुख्य कारण कोरोना है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश सिंह, दिनेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ विश्वकर्मा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शशि कुमार, अजय लाल, योगेश्वर सिन्हा, महामंत्री शिवनारायण साव, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर दयाल सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रिशु सिंह, उप मुखिया कुंदन सिंह, शुभम सिंह एवं दीपक गुप्ता समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।