औरंगाबाद में कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली पूरी तरह हास्यास्पद : भाजपा

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा ने औरंगाबाद में कांग्रेस द्वारा किसानों की हितैषी बनने की होड़ में निकाली गयी ट्रैक्टर रैली पूरी तरह हास्यास्पद करार दिया है।

https://liveindianews18.in/eo-of-aurangabad-and-daudnagar-np/

पार्टी के जिला मंत्री आलोक कुमार सिंह ने कहा कि अपनी जमीन खो चुकी कांग्रेस अब किसानों को बरगलाने का असफल प्रयास कर देश और राज्य में विकास की गति को अवरुद्ध करना चाह रही है। कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि आजादी के बाद किसानों के हित मे कौन सा कार्य किया था? किसानों की उपज को सकारात्मक प्रभाव प्रदान करने वाली यूरिया की कालाबाजारी अपने शासन काल मे बदस्तूर क्यो चलने दिया? किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराने की दिशा में कौन सा कदम उठाया? आपके शासन काल मे किसान आत्महत्या को क्यो मजबूर रहे? किसानों की दुर्दशा की जिम्मेवार कांग्रेस अब घड़ियाली आंसू बहा रही है। जबकि हकीकत है कि वर्तमान सरकार किसानों के लिये संकल्पित है और देश मे पहली बार किसान सम्मान निधि लागू कर लघु एवं मध्यम किसानों को साहूकारों एवं बिचैलियों के चंगुल से मुक्त कराने का प्रयास किया गया है। यूरिया को नीमकोटेड बना कर इसकी कालाबाजारी को रोकने की दिशा में मजबूती से कार्य किया गया है। किसानों को अच्छी उपज और कृषि प्रबंधन के लिये नयी तकनीक को विकसित कर आज कृषि उपज को बढ़ावा दिया गया है।

कृषि को उद्योग का दर्जा प्रदान करने और कृषि उत्पादित वस्तुओं को अच्छा दाम दिलाने के लिये सरकार लगातार प्रयत्नशील है। वर्तमान कृषि कानून इसी दिशा में एक सकारात्मक पहल है। आज कॉन्ट्रेक्ट फार्मिग से किसानों लाभ मिलेगा। हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात आदि प्रदेश में इस पद्धति के माध्यम से बिचैलिये हावी थे। नयी कृषि नीति के तहत कानूनी रूप से किसानों को अपना लाभ के साथ बाजार चुनने की स्वतंत्रता प्रदान की गयी है। किसानों को एमएसपी का सतत लाभ मिलता रहेगा। किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने का लक्ष्य तय किया गया है। औरंगाबाद के कांग्रेस को बताना चाहिए कि मगध के किसानों की जीवनदायिनी सिंचाई परियोजना उत्तर कोयल नहर को लटका कर, अटका कर, भटका कर उद्देश्यहीन बनाने में किसानों को क्या लाभ मिला? आज नरेंद्र मोदी की सरकार ने इस परियोजना की पूर्णता के लिए 1622 करोड़ रुपया स्वीकृत कर 2022 तक परियोजना की पूर्णता की समय सीमा तय की तो इससे किसानों का कौन सा नुकसान होगा? सच्चाई यह है कि कांग्रेस पार्टी बौखलाहट में किसानों को गुमराह करने के हिडेन एजेंडा पर काम कर रही है। लेकिन देश की जनता मोदी जी कार्यो के साथ मजबूती से खड़ी है। यही कारण है कि औरंगाबाद की ट्रैक्टर रैली पूर्णतः उद्देश्यहीन साबित हुआ जिसमें पार्टी के लोग कई प्रकार के तरीके का इस्तेमाल कर कुछेक ट्रैक्टर का प्रबंध करा पाये।