पूर्व सांसद किशोरी सिन्हा की जयंती पर कांग्रेसियों ने मरीजों को बीच बांटे फल

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिंहा उर्फ छोटे साहब की पत्नी व केरल के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार की मां पूर्व सांसद किशोरी सिंहा की 96वीं जयंती पर कांगेस नेताओं ने गुरुवार को औरंगाबाद सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व राहुल गांधी युथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मो. शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान ने किया। इस मौके पर सल्लू ने कहा कि किशोरी सिंहा सभी धर्मों को साथ लेकर चलती थी। महादलितों से उनका गहरा लगाव था। देश की आजादी के 28 साल के बाद वे सांसद बनी थी। जबतक जीवित थी, तबतक कांग्रेस पार्टी को बिहार में मजबूत बनाने का काम करती रही। वैशाली क्षेत्र के विकास में उनका अहम योगदान रहा है।

उन्होंने दो बार 1980 और 1984 में वैशाली लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। किशोरी सिंहा के नाम पर आज भी कई महाविद्यालय और हाई स्कूल है। वें हम लोगों के दिल मे हैं। उनकी कमी हमेशा खलती है। इस मौके पर जुल्फेकार, छोटू कुमार, जितेंद्र कुमार, रंजन कुमार, टिक्का खान, प्रकाश कुमार, सुनील कुमार, अभिषेक कुमार, सन्नी कुमार, पवन कुमार एवं राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।