पूर्व उप प्रमुख को सम्मान मिलने पर बधाई

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। दाउदनगर अनुमंडल के स्थापना दिवस पर समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए पूर्व उप प्रमुख सह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक सुप्रिया देवी को अनुमंडल पदाधिकारी कुमारी अनुपम सिन्हा द्वारा सम्मानित किया गया है।

पूर्व उप प्रमुख वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहकर सराहनीय कार्य करतीं रहीं हैं। उन्हें साक्षरता के क्षेत्र उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अक्षर श्री सम्मान से भी सम्मानित किया गया। पूर्व उप प्रमुख का महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान रहा है। सम्मान प्राप्ति के बाद आभार व्यक्त करते हुए सुप्रिया देवी ने कहा सेवा धर्म ही मनुष्य का अनमोल गहना है।

पूर्व उप प्रमुख को सम्मान मिलने पर पूर्व विधायक मनोज शर्मा, प्रो. वीरेंद्र द्विवेदी, डॉ. अरविंद पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पांडेय, समाजिक कार्यकर्ता रामाज्ञा मिश्रा, मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, सुधीर मिश्रा, रामविनय सिंह, गौतम कुमार, पैक्स अध्यक्ष राजीव विद्यार्थी, समाजसेवी दीपक उपाध्याय, उमेश पासवान, विनय पटेल, अमरेश पटेल सहित दर्जनों लोगों ने बधाई दी है।