संचालन समिति के अध्यक्ष बने बिंदेश्वरी तो सचिव दिलीप

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। गोह प्रखंड मुख्यालय के पूर्व विधायक स्व. अवधकिशोर सिंह स्मृति भवन के सफल संचालन के लिए एक कमिटी  का गठन बिंदेश्वरी शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।

इस दौरान  सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद को लेकर विंदेश्वरी शर्मा चुने गए। साथ ही उपाध्यक्ष राजबल्लभ चन्द्रवंशी, सचिव दिलीप कुमार, उपसचिव अमरेंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष मुमताज अंसारी, संरक्षक अभिषेक कुमार उर्फ बिट्टू, व्यवस्थापक अवध सिंह, मार्गदर्शक सीताराम दुखारी, बृजमोहन वर्मा, मधुसूदन सिंह सहित कई अन्य लोग सदस्य चुने गए।

पदाधिकारियों ने कहा कि भवन के बेहतर संचालन के लिए उनलोगों को जो जिम्मेदारी मिली है, उसका पालन करेंगे।