केन यूनियन की कार्यकारिणी सदस्य के निधन पर शोक

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। पामरगंज सहयोग विकास एवं ईख क्रय विक्रय संघ लि., जम्होर की प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य राम आशीष पासवान के असामयिक निधन पर केन यूनियन के सभाकक्ष मे बोर्ड के चेयरमैन तेजेन्द्र कुमार सिंह के अध्यक्षता में एक शोकसभा आयोजित की गई।

शोकसभा में यूनियन के अध्यक्ष तेजेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि उनके निधन से केन यूनियन को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में नहीं की जा सकती है।

केन यूनियन के सचिव प्रसिद्ध नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष ईस्लाम अंसारी, प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य पैक्स अध्यक्ष चंचल कुमार सिंह, परीखा सिंह, कुरैशी खातुन, रेणु सिंह, सौमी रंजनी एवं देवबरती देवी ने भी शोक व्यक्त किया है।