डाकघर के एसपीएम के निधन से शोकसभा

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मदनपुर के रियासत घटराईन निवासी सह अम्बा डाक घर के एसपीएम रामविजय सिंह उर्फ बबन सिंह का मंगलवार को अहले सुबह अचानक हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वे 57 वर्ष के थे।

स्व. सिंह अम्बा डाक घर में सिनियर पोस्ट मास्टर के पद पर कार्यरत थे। वे मदनपुर और बांकेबाजार डाक घर में कार्यरत थे। स्व. सिंह अपने पीछे दो पुत्री और तीन पुत्र कुमार अमित, राहुल, बिट्टू सिंह तथा पत्नी नीलम देवी को छोड गये। उनके निधन पर एक शोकसभा का आयोजन घटराईन में किया गया।

शोकसभा में उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन धारन कर भगवान से प्रार्थना की गयी। शोकसभा में पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि सत्येन्द्र सिंह, भाजपा के वरीय नेता सुधीर कुमार सिंह, नारायण प्रसाद, उमाशंकर सिंह, अमलेश सिंह केशरी, कमलेश सिंह, जयराम सिंह, संतोष सिंह एवं आदेश सिंह आदि मौजूद थे।