भाजपा कार्यकर्ता के निधन पर शोकसभा

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। गोह के हसनपुर निवासी रामनारायण सिंह के द्वितीय पुत्र भाजपा कार्यकर्ता राजू सिंह के आकस्मिक निधन पर यहां भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को शोकसभा आयोजित की गई।

शोकसभा में उपस्थित नेताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर कहा कि राजू सिंह एक सरल स्वभाव के थें। वे भाजपा के कई वर्षों से सक्रिय कार्यकर्ता भी रहें हैं। उनके बड़े भाई विनय सिंह भी झारखंड के धनबाद जिले के पार्टी के जिलाध्यक्ष के पद पर हैं।

इस मौके पर प्रमोद सिंह, राजीव कुमार विद्यार्थी, रामाधार सिंह, धनुजय सिंह, मोहर लाल मिश्र, अभिमन्यु कुमार, रामअयोध्या साव, उमेश पासवान, संजय सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।