शिव चर्चा के संस्थापक हरिद्रानंद के आकस्मिक निधन पर शोकसभा 

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। शिव शिष्यता के जनक और शिव चर्चा के संस्थापक हरिद्रानंद जी के आकस्मिक निधन पर शहर के श्रीकृष्ण नगर मुहल्ला में पुण्यात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।

शोक व्यक्त करने वालो में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि मृत्यु सत्य है और शरीर नश्वर हैं। यह जानते हुए भी अपनों के जाने का दुःख होता हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति और मोक्ष प्रदान करें। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिजनों तथा उनके चाहने वाले लाखों लोगो को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने बताया कि हरिद्रानंद जी एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके बावजूद उन्होंने भगवान शिव की कथा एवं चर्चा की शुरुआत की और इस तरह के आयोजन को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया जो शिव चर्चा के रूप में प्रचलित हुआ और लाखों श्रद्धालु श्रद्धा के साथ जुड़ते गए।

इस तरह से उन्होंने एक परिवार की रचना की थी। वे कहते थे हम अपने जीवन में गुरु का दर्जा शिव को दें क्योंकि भगवान शिव अटल है एवं सत्य है। शोकसभा में सुनील शर्मा, अशोक मिश्रा, धर्मेंद्र शर्मा, अरुण शर्मा, अमरेश कुमार, अंकित कुमार, अतेंद्र शर्मा, अरविंद कुमार, सुनील पांडेय, अभिषेक कुमार, उत्पल पांडेय एवं यशवंत यादव,आदि उपस्थित रहे। सभी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।