भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के निधन पर शोकसभा

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जगतदेव सिंह के निधन पर गोह भाजपा कार्यालय में बुधवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने की जबकि संचालन महामंत्री उमेश पासवान ने किया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा को शांति को लेकर ईश्वर से प्रार्थना की। मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जगतदेव सिंह ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता थे। वे हमेशा सबको साथ लेकर चलने वाले थे।

उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को दारूण दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। मौके पर भाजपा के वरीय नेता जितेंद्र शर्मा, विमलेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा, रामाधार सिंह, पिंटू सिंह, बबन उपाध्याय, बबलू सिंह, रंजन सिंह, जितेंद्र रजक के साथ दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।