शिव शिष्य परिवार की प्रमुख सदस्या के निधन पर शोक सभा

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। शिव गुरु शिष्य परिवार की प्रमुख सदस्या मदनपुर के वार निवासी सुनैना देवी का अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे 62 वर्ष की थीं।

https://liveindianews18.in/annaprashan-day-celebrated-at-anganwadi-centers/

उनके निधन से शिव गुरु शिष्य परिवार के सदस्यों में शोक की लहर व्याप्त है। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं। वें फेयर प्राईज डीलर एशोसिएशन के जिला संगठन मंत्री सह समाजिक कार्यकर्ता चंदन कुमार सिंह उर्फ सिंटू सिंह की मां थी।

उनके निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी। शोक व्यक्त करने वालो में जिला सहकारिता बैक के चेयरमैन संतोष कुमार सिंह, रामानुज सिंह, नारायण प्रसाद, वार पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह, डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष सिद्धेश्वर सिंह उर्फ सिद्धि सिंह समेत दर्जनो शिवगुरु शिष्य शामिल है।