कम्युनिस्ट नेता का मना शहादत दिवस

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज के कासमा थाना क्षेत्र के बघौरा गांव में कम्युनिष्ट नेता रामलाल त्यागी का 49वां शहादत दिवस मनाया गया।

शहीद स्मारक के पास कार्यक्रम का शुभारंभ झंडातोलन कर किया गया। उपस्थित लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। कम्युनिष्ट नेता रामचंद्र यादव, जिला सचिव उपेन्द्र नाथ शर्मा, मदनपुर अंचल परिषद् सचिव उदय कुमार यादव, अंचल परिषद् सचिव महेन्द्र पासवान, राम नरेश यादव एवं मुस्ताक राय ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।

कहा कि स्व. रामलाल त्यागी गरीबो के मसीहा थे। वे बघौरा पंचायत के मुखिया थे। 9 जनवरी 1973 को गांव में ही असमाजिक तत्वों द्वारा उनकी हत्या कर दी गयी थी। इस मौके पर अंतू यादव, त्रियोगी यादव, अशोक यादव, कुद्दूस राय, संजय कुमार सिंह आदि ने हिस्सा लिया।