कोविड-19 के बीच नवरात्र पूजा हेतु कमिटी गठित

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज़ )। मदनपुर स्थित देवी मंदिर परिसर में नवरात्र समिति की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राणा राकेश लाल उर्फ लूच्चू ने की जबकि संचालन संदीप कुमार शर्मा उर्फ लड्डू ने किया। बैठक में दुर्गा पूजा समारोह से संबंधित कार्यक्रमो की रुप रेखा पर चर्चा की गयी। कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सर्वसम्मति से सक्षम कमिटी और आयोजन समिति का गठन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान सरकार द्वारा निर्देशित सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा।बैठक में राणा राकेश लाल(अध्यक्ष), संदीप कुमार शर्मा(कोषाध्यक्ष), देव कुमार शर्मा(सचिव), इंद्रदेव पासवान(उपाध्यक्ष), सह सचिव चंदन कुमार सिन्हा(सह कोषाध्यक्ष), रोहित कुमार सिन्हा, अंकित कुमार सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा(कार्याध्यक्ष) एवं संरक्षक मंडल के सदस्य-सुधीर कुमार सिन्हा, सुभाष रंजन सिन्हा, पंकज कुमार सिन्हा, नंद कुमार शर्मा, इंद्रजीत पासवान, रितेश रंजन सिंहा, नीरज कुमार सिन्हा, दीपक कुमार शर्मा, राहुल कुमार सिन्हा, पिंटू कुमार गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, जितेंद्र साव, मनोज साव, अमित मिश्रा, छोटन रजक, विश्वनाथ ठाकुर, मनीष महाकाल, पंकज कुमार सिन्हा एवं सोनू कुमार चुने गये।