दो टेम्पो व पिकअप में टक्कर, 5 घायल

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज -शिवगंज पथ के धरहरा मोड नहर के पास दो टेंपो एवं एक पिकअप टकराने से टेंपो चालक खैरी गांव निवासी उदय यादव, टकरा गांव निवासी धनकेसरी देवी, फुल कुमारी, अकौनी गांव निवासी विनोद साव , गोपालपुर गांव निवासी अंकुश कुमार घायल हो गए।

स्थानीय लोगों द्वारा पांचो घायलो को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। डॉक्टर अरविंद कुमार केसरी द्वारा इलाज की गई। टेंपो चालक उदय यादव ने बताया कि हम लोग खैरी से रफीगंज की ओर आ रहे थे।

हमारे पीछे एक पिकअप तेज रफ्तार से आ रही थी। सामने से एक टेंपो आ रहा था, अनियंत्रित होकर टकरा गया। दोनो टेम्पू में सवार 5 लोग घायल हो गए तो पांचो का इलाज सीएससी में किया गया।