छात्र-छात्राओं के बीच वितरित हो रहा सीएम का बिहार दिवस संदेश

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। आगामी 22 मार्च को बिहार दिवस मनानें को लेकर औरंगाबाद जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संदेश छात्र-छात्राओं को वितरण कराया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त जिले के सभी जीविका दीदियों को भी मुख्यमंत्री का यह संदेश जीविका कार्यालय द्वारा वितरित किया जा रहा है। दाउदनगर की अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम सिंह द्वारा जीविका दीदियों को यह संदेश पढ़कर सुनाया गया एवं उनके बीच वितरित किया गया।

इसी क्रम में जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कृष्णा कुमार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यासागर सिंह द्वारा अनुग्रह नारायण मध्य विद्यालय औरंगाबाद के छात्र छात्राओं के बीच यह संदेश वितरित किया गया एवं संदेश में उल्लेखित मुख्य बातों के बारे में बच्चों के बीच चर्चा की गई।