गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखने गंगा घाटों पर पहुंचे सीएम, बाढ़ की स्थिति को ले कर रहे निरीक्षण

पटना(लावइ इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। पटना में लगातार बढ़ते गंगा नदी के जलस्तर व बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया। पटना मुख्य नहर के दीघा लॉक का का भी सीएम ने निरीक्षण किया। सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निरीक्षण के लिए निकले हैं। कुर्जी गोसाई टोला के समीप बाढ़ की स्थिति का भी सीएम ने जायजा।

एलसीटी घाट पर पटना शहर सुरक्षा दीवार का निरीक्षण भी मुख्यमंत्री ने किया। गांधी घाट पर गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का सीएम ने निरीक्षण किया। दीघा लॉक से जे पी सेतु होते हुए हाजीपुर, गांधी सेतु होते हुए गांधी घाट तक निरीक्षण कर रहे हैं। गंगा के लगातार बढ़ रहे जलस्तर को लेकर सुरक्षा उपाय करने का सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन व सूचना एवं जनसंर्पक विभाग के मंत्री संजय कुमार झा भी हैं।

(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)