औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के सिविल सर्जन डॉ. कुमार वीरेंद्र प्रसाद एवं डीपीएम हेल्थ मनोज कुमार ने गुरुवार को हसपुरा में रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया।
इसके बाद दोनों चिकित्सीय पदाधिकारियों ने गोह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी स्थलीय निरीक्षण किया।
![](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2021/08/5AUR8.jpg?resize=1024%2C576&ssl=1)
इस दौरान सिविल सर्जन ने दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर चल रहे कोविड-19 टीकाकरण एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।