मकर संक्रांति पर्व पर चूड़ा-दही भोज सह कंबल वितरण संपन्न

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। शहर के कसमा रोड स्थित जाप पार्टी के कार्यालय में मकर सक्रांति पर्व को लेकर चूड़ा-दही भोज के साथ असहाय और गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

जाप के प्रदेश महासचिव संदीप सिंह समदर्शी ने बताया कि जाप सुप्रीमो पप्पू यादव के जन्मदिन एवं मकर संक्रांति पर गरीबों के बीच कंबल वितरण का किया गया। आयोजन में चूड़ा दही तिलकुट भोज का भी कार्यक्रम किया गया। वही सपा जिलाध्यक्ष तुलसी यादव ने भी अपने आवास पर सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मकर संक्रांति के अवसर पर भोज का आयोजन किया। केराप पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार ने भी अपने आवास पर समाजसेवियों के साथ भोज का आयोजन किया।

इसमें प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार भगत, प्रखंड महासचिव संजय सिंह यादव, प्रखंड किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष कृष्णा यादव, छात्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष कुंदन कुमार, प्रखंड सचिव सुभाष यादव, संजय यादव, मुन्ना यादव, रंजीत शर्मा, ललन कुमार, आनंद कुमार, रमेश यादव, कपिल कुमार यादव, पप्पू यादव, सिद्धि यादव, राजू गुप्ता, विनोद कुमार दास, रंजीत कुमार दास, रोशन कुमार, गोलू कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, पंचायत समिति सदस्य हस्सान सिद्दिकी, संजीव पासवान व अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।