चित्रगुप्त पूजा 6 नवम्बर को, कायस्थ समुदाय कर रहा पूजा की जमकर तैयारी

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। आगामी 6 नवम्बर को आयोजित होने वाले चित्रगुप्त पूजा महोत्सव के लिए जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। पिछले 11 वर्षों से औरंगाबाद में लगातार आयोजित हो रहे चित्रगुप्त पूजा महोत्सव के इस वर्ष के कार्यक्रम को लेकर एक समीक्षा बैठक की गई।

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह औरंगाबाद जिला कायस्थ महासभा के अध्यक्ष कमल किशोर ने बताया कि श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव के अवसर पर 6 नवम्बर शनिवार को 10 बजे दिन में पूजन कार्यक्रम, शाम 6 बजे से महाआरती, शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा रात्रि 8 बजे से महाप्रसाद का आयोजन किया गया है और 7 नवम्बर को अपराह्न 3 बजे से प्रतिमा विसर्जन होगा। चित्रगुप्त महोत्सव का आयोजन शहर के कर्मा रोड स्थित चित्रगुप्त सभागार सह लोकनायक जयप्रकाश नारायण सांस्कृतिक भवन में किया जाएगा।राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल किशोर और जिला मीडिया प्रभारी दीपक बलजोरी ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता हेतु विभिन्न उपसमिति गठित की गई है

जिसमें श्री श्री चित्रगुप्त पूजा समिति में अजय कुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार सिन्हा, मधूसुदन प्रसाद, महेंद्र प्रसाद सिन्हा, ब्रजेश श्रीवास्तव ,श्रीराम अम्बष्ट, गणेश प्रसाद सिन्हा, मिथिलेश नंदनी शरण, सुनील कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, प्रेम सिन्हा, बच्चन सिन्हा, प्रबंधन समिति में सूर्यकांत सिन्हा, मुकेश कुमार सिन्हा, प्रशांत कुमार सिन्हा, स्वागत समिति में रवीन्द्र कुमार सिन्हा, डॉ. उमेश कुमार वर्मा , डॉ. अनिल कुमार सिन्हा, पुलिस निरीक्षक सतीश कुमार शरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति में डॉ. शीला वर्मा, राजू रंजन सिन्हा, संजय सिन्हा, प्रसाद व्यवस्था समिति में डॉ. वैभव, अमित सिन्हा, प्रशान्त सिन्हा, हैप्पी सिन्हा, भोजन समिति में अजय कुमार वर्मा, राजेश कुमार सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, अभय सिन्हा और महाआरती समिति में संजना किशोर, निभा सिन्हा, कामिनी वर्मा, अंजू सिन्हा, बबीता सिन्हा, ज्योति सिन्हा, रूबी सिन्हा, वर्तिका सिन्हा, सारिका सिन्हा एवं रश्मि सिन्हा आदि को रखा गया है।