आशीर्वाद यात्रा पर औरंगाबाद आए चिराग का प्रकाश के नेतृत्व में हुआ शानदार स्वागत

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान शुक्रवार को दोपहर बाद आशीर्वाद यात्रा पर औरंगाबाद पहुंचे।

यात्रा पर आते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने अरवल से सटे जिले की सीमा पर दाउदनगर के ठाकुर बिगहा के पास विस चुनाव में ओबरा विधानसभा से प्रत्याशी रहे डाॅ. प्रकाश चंद्रा के नेतृत्व में कायकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका शानदार स्वागत किया।

इस दौरान लोजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा और माला लिए चिराग के स्वागत में सड़क के दोनो ओर कतारबद्ध खड़े नजर आए। गाजे बाजे और ढोल नगाड़े के साथ हुए स्वागत से चिराग अभिभूत नजर आए।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चिराग के समर्थन में जमकर गगनभेदी नारे लगाए। ठाकुर बिगहा में स्वागत के बाद चिराग का काफिला दाउदनगर शहर की ओर बढ़ा।

इस दौरान चिराग ने अपने पिता के प्रतिमा स्व. रामविलास पासवान की प्रतिमा का भी अनावरण किया। अभी दाउदनगर शहर में चिराग का रोड शो चल रहा है।

इस दौरान लोग घरों के छत से चिराग पर पुष्प वर्षा कर रहे है। देर शाम तक चिराग का काफिला औरंगाबाद आएगा और यहां भी रोड शो होगा।