वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जयंती समारोह में बिहार सरकार पर बरसे सांसद चिराग पासवान, कहा-15 साल में क्या किया हैं, आमजन को बताए नीतीश

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। गोह स्थित गांधी मैदान में वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जयंती समारोह में शामिल होने लोजपा(रामविलास) के सुप्रीमो सांसद चिराग पासवान मंगलवार को देर शाम पहुंचे, जहां लोगो को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजक रणधीर पासवान ने की जबकि संचालन रामजी पासवान ने किया।

संबोधन के पूर्व जमुई के सांसद चिराग पासवान ने प्रखंड कार्यालय के सामने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री की मूर्ति का शिलान्यास किया। इसके बाद लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्रा ने सांसद चिराग पासवान का फूलो का हार पहनकर स्वागत किया। चिराग के विलम्ब से आने के बाद भी दूरदराज के इलाके से आए लोग अंधेरा होने के बाद भी टस से मस नहीं हुए। इसके बाद जनसभा को संबोधन में बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का नारा लगाते हुए लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने वर्तमान सरकार की कमियां गिनाईं। सीएम नीतीश कुमार पर जमकर बरसते हुए कहा कि नीतीश ने 15 साल में यहां के लिए क्या किया हैं, वे आमजन को बताएं। 15 साल के शासन का ईमानदारी से मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए। सूबे का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट अभियान के तहत यहां विकास किया जाएगा। यहां रोजगार व शिक्षा की कमी के कारण भारी संख्या में लोग पलायन करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे पिता रामविलास पासवान को हमेशा पीछे करने को लेकर नीतीश कुमार ने कोई कसर नही छोड़ा। हम उनसे डरने वाले नही। वे मेरे परिवार को ही हमसे अलग कर बिखराव करने का कार्य किया है। जब जनता मेरे साथ है तो कोई हमे कुछ नही बिगाड़ सकता।


मैट्रिक बिहार टॉपर छात्राओं को किया समानित-

गोह पहुंचे जमुई के सांसद चिराग पासवान ने गोह के गांधी मैदान में संबोधन के दौरान बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर प्रथम रामायणी राय, तृतीय टॉपर प्रज्ञा कुमारी एवं नवम टॉपर तृप्ति राज को समानित करते हुए उनके सफल भविष्य की कामना की।  उनका हौसला बढ़ाया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने थामा लोजपा का दामन-

वीर शिरोमणि बाबा चैहरमल जयंती समारोह में लोजपा(रामविलास) सांसद चिराग पासवान के समक्ष हसपुरा के भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार अकेला ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सांसद चिराग पासवान ने माला पहनाकर उनका पार्टी में अभिनंदन किया। विजय अकेला ने कहा कि जिस पार्टी में कार्यकर्ताओं को मान सम्मान नही, वहां रहना ठीक नही है। इसलिए मैंने लोजपा की सदस्यता ग्रहण की।


कार्यक्रम में ये रहे मौजूद-

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय, प्रधान महासचिव संजय पासवान, पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह ओबरा से विधानसभा प्रत्याशी रहे डॉ. प्रकाश चंद्रा, विजय पासवान, मनोज कुमार, पंकज पासवान, रंजीत कुशवाहा, निर्मला पासवान, लखन पासवान, सतेंद्र पासवान, राकेश पासवान, कुसुम देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।