विरोधियों की चिंता बढ़ा रही चिंता, टेंगरा पंचायत में जोरदार प्रचार अभियान चला रही मुखिया प्रत्याशी

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बारूण प्रखंड के टेंगरा पंचायत से मुखिया पद की प्रत्याशी चिंता देवी ने अपने नाम के अनुरूप ही तेजी से वोटरो से संपर्क साध कर विरोधियों की चिंता बढ़ा दी है।

वह वोटरो के घर घर जाकर वोट मांग रही है।

साथ ही वह किसी गांव में विकास नही होने को आधार बनाकर भी अपने प्रचार अभियान को धार दे रही है।

उसके प्रचार की धार कई प्रत्याशियों का आधार काट रही है।

वही चिंता देवी के पति और सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश सिंह भी जनसंपर्क अभियान में अपनी जीवन संगिनी का हर कदम पर साथ दे रहे है।

पति पत्नी दोनो का ही दावा है कि चुनाव तो वे ही जीतेंगे।