चेता बिगहा ने उधम बिगहा को 47 से पराजित कर शिल्ड पर कब्जा जमाया

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मदनपुर के दधपी पंचायत में दरभंगा खेल मैदान में राॅयल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाईनल में चेता विगहा ने उधम विगहा को 47 रन से पराजित कर शिल्ड पर कब्जा जमाया।

https://liveindianews18.in/twelve-nominations-for-pacs-election-in-goh/

इस मौके पर रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे प्रमोद कुमार सिंह और जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने खिलाडियों, खेल प्रेमियों तथा दर्शकों को संबोधन में कहा कि खेल से अनुशासन, टीम वर्क तथा आपसी भाईचारे, सौहार्द, सदभाव का वातावरण बनता है। ग्रामीण खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरती है। साथ ही मानसिक, शारीरिक क्षमता का विकास होता है। सरकार ग्रामीण खिलाड़ियों का सहयोग दे तो देश में अच्छे खेल प्रदर्शन कर सकते हैं।

टूर्नामेंट का संचालन अवनीश कुमार ने किया। विजेता टीम और उप विजेता टीम को कप वितरण प्रमोद कुमार सिंह और जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, पूर्व मुखिया संजय सिंह, सरपंच मनोज कुमार सिंह, रामनाथ सिंह, पंकजसिंह, मंटू सिंह, शम्भु सिंह, पवन सिंह, भगवान सिंह आदि ने किया।