आजादी के अमृत महोत्सव पर चाणक्य परिषद ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूुरो)। आजादी के अमृत महोत्सव पर चाणक्य परिषद ने गुरुवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व परिषद के अध्यक्ष रामानुज पांडेय एवं मुख्य मार्गदर्शक भैरवनाथ पाठक ने किया।

यात्रा शहर के महराजगंज रोड से चलकर शहीद जगतपति स्मारक तक गई जहां उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण-पुष्पार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर परिषद के कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद जगतपति एवं सभी वीर शहीद अमर रहे के नारे लगाए। इसके बाद स्वतन्त्रता के नायक महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, सरदार बल्लभ भाई पटेल, सत्येंद्र नारायण सिन्हा, राजा नारायण सिंह एवं रमेश बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष रामानुज पांडेय ने लोगों से अपील करते हुए कहा हम सभी सौभाग्यशाली हैं, जो स्वतंत्र भारत मे जन्म लिए और हमे आजादी का अमृतम होत्सव मनाने का सुअवसर मिला है। यह अवसर देश के स्वाधीनता के लिए हजार वर्षों के पराधीनता में संघर्ष करने वाले आत्म बलिदान करने वाले एवं सीमाओं की रक्षा में बलिदान हुए वीरों के शौर्य को स्मरण एवं उन्हें नमन करने का भी अवसर है।

वर्षो की पराधीनता के बाद मिले स्वाधीनता का हम उल्लासपूर्वक जश्न मनाएं। घर घर तिरंगा जरूर लहराएं। कोई घर छूटे नहीं, इसका ख्याल जरूर रखा जाए। साथ ही हमे लोगों को यह भी बताना है कि यह जहां आजादी का 75वां वर्ष है, तो देश के काले विभाजन का भी विभाजन का भी 75वां वर्ष है। हमे अखंड भारत की मशाल हर भारतीय के ह्रदय में जलाए रखने का भी अभियान जारी रखना है। इस अवसर पर संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी तिवारी, पूर्व मुखिया संजीव कुमार द्विवेदी, वीरेंद्र दुबे, पूर्व मुखिया ज्ञानदत्त पाण्डेय, हिन्दू युवा वाहिनी के अनिल सिंह, उपाध्यक्ष डॉ सुधांशु शेखर त्रिवेदी, अश्विनी सोमनाथ, आनन्द पांडेय, कोषाध्यक्ष शम्भू मिश्रा, प्रवक्ता मनोज पांडेय, जिलामंत्री धर्मेंद्र तिवारी, कार्यक्रम के संयोजक विभांशु मिश्र रौशन, पूण्य प्रकाश द्विवेदी, प्रभात बाधुल्या, सूरज तिवारी, डॉ. सुशील पांडेय, मुकेश मिश्रा, विजय पांडेय, शम्भू मिश्रा, सोनु पाठक, सोनू तिवारी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।