तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ पचरूखिया में हुआ चक्का जाम आंदोलन

हसपुरा(औरंगाबाद)(एसएनबी)। किसान नेता राकेश टिकैत के ऐलान पर कृषि कानून के खिलाफ हसपुरा प्रखंड के पचरूखिया बाजार स्थित शहीद जगदेव चैक पर शनिवार को चक्का जाम आंदोलन हुआ। नेतृत्व अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने किया।

चक्का जाम आंदोलन चलाते विपक्षी नेता
चक्का जाम आंदोलन चलाते विपक्षी नेता

चक्का जाम आंदोलन में शामिल भाकपा माले के राम अयोध्या पाण्डेय, सादुल्लाह खां, रूणा देवी, माकपा के सत्येन्द्र कुमार, कामाख्या नारायण सिंह, सीपीआई के नागेश्वर यादव, राजद के सोनम कुशवाहा, लालबाबू सिंह यादव, सतेन्द्र यादव, सचिन कुमार, भोला राम, श्याम किशोर सिंह ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार कृषि कानून को जबरन लागू करना चाह रही है।

आंदोलन को कुचलना चाहती है। कृषि कानून जब तक वापस नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा।