दाउदनगर नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की गई कुर्सी, जानिए कैसे

दाउदनगर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। जिले के दाउदनगर नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कुर्सी अविश्वास प्रस्ताव में हारने के बाद चली गई। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ लाई गई अविश्वास प्रस्ताव बहुतम से पास हो गया। जानाकारी के अनुसार नगर परिषद के मुख्य पार्षद सोनी देवी एवं उप मुख्य पार्षद पुष्पा देवी के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर विशेष बैठक हुई।

नगर परिषद कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता वार्ड 24 के पार्षद कौशलेंद्र कुमार सिंह ने की। सबसे पहले मुख्य पार्षद के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष 17 व विपक्ष में एक मत पड़ा। जिसे बाद में रद्द कर दिया गया। वहीं उप मुख्य पार्षद के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 14 व विपक्ष में चार मत पडे़। एक मत रद्द किया गया। इस प्रकार दोनों के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया।

बता दें कि पहले वार्ड पार्षद बसंत कुमार के प्रस्ताव लाया था। पर्यवेक्षक पदाधिकारी के रूप में मौजूद दाउदनगर एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह के पर्यवेक्षण में पूरी प्रक्रिया संपन्न करायी गयी। गुप्त मतदान कार्यपालक पदाधिकारी जमाल अख्तर अंसारी के देख-रेख में कराया गया।