समारोहपूर्वक मनी कर्पूरी ठाकुर की जयंती

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। राष्ट्रीय नाई महासभा के बैनर तले रफीगंज के डाकबंगला मैदान में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। समारोह मंच एवं कर्पूरी ठाकुर स्मृति स्थल का उद्घाटन कांग्रेस नेता प्रमोद सिंह, जिला पर्षद अध्यक्ष प्रतिनिधि डाॅ. संजय यादव, जिला पार्षद शंकर यादवेंदु, कांग्रेस नेता देवनारायण यादव, भीम बिहारी विश्वकर्मा, डाॅ. तुलसी यादव, लड्डू खां, अजय ठाकुर, पूर्व मुखिया भोला ठाकुर एवं मिस्टर ठाकुर ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार ने किया।

समारोह में मंचस्थ अतिथि
समारोह में मंचस्थ अतिथि

कार्यक्रम में आये लोगों ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। समारोह में बिरहा गायक राजू लाल मुरेठा ने सरस्वती वंदना से प्रारंभ कर गीतों के माध्यम से कर्पूरी ठाकुर पर आधारित जीवनी पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि नाई समाज की अच्छी आबादी के बाद भी राजनीतिक भागीदारी नही हो रही है। कर्पूरी ठाकुर जाति के नहीं पूरा देश के सभी जमात के नेता थे।

सादगी से जीवन व्यतीत करते कर गरीबो की सेवा करते थे। इनके रास्ते पर चलना सिखे। इस अवसर  पर बनवारी पासवान, अशोक ठाकुर, संतोष ठाकुर, विरेन्द्र ठाकुर, विनोद ठाकुर, इस्लाम, लोहड़ी ठाकुर, मंडल यादव, भाजपा नेता शिवनारायण प्रसाद, संजय सागर, प्रवीण ठाकुर, हीरा ठाकुर, बिगन ठाकुर, रविन्द्र, दिना, रामबली, रंजीत, छोटू, सुनील, करण ठाकुर एवं रामनरेश ठाकुर आदि उपस्थित थे।