प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की मनाई गई 52वीं पूण्य स्मृति

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मदनपुर शाखा में संस्थापक प्रजापिता ब्रह्माबावा की 52वीं पूण्यस्मृति दिवस सोमवार को धुमधाम से मनाया गया। इस स्मृति दिवस पर इस संस्थान की मुख्य संचालिका प्रियंका दीदी ने ब्रह्मा बावा को श्रद्धाजंलि अर्पित किया, दीदी ने बताया कि ब्रह्मा बावा ने नारी शक्ति को आगे रखकर विश्व के नये निर्माण मे अपना जीवन समर्पित कर दिया, हमें उनके पदचिन्हों पर चलने की आवश्यकता है।

संस्था के सदस्य करुणेश कुमार पांडे ने कहा कि सबका मालिक एक है, फिर भी क्यों संसार के लोग बंटे हुए हैं, एक परमपिता की संतान होने के नाते सारी दुनिया के लोग एक ही परिवार के हैं।

इस अवसर पर आए विश्व हिन्दू परिषद के आजीवन सदस्य जीतेन्द्र कुमार सिंह, अशोक पाण्डेय, बसंत कुमार, अर्जुन चौधरी, रामेश्वर कुमार रौशन,सृष्टि बहन,नदंनी बहन,बीभा बहन,धनंजय सिंह सहित अन्य लोगों ने ब्रह्मा बावा को श्रद्धाजंलि अर्पित किया।