एनवाइके के तत्वावधान में कैच द रेन कार्यक्रम संपन्न

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद समाहरणालय सभाकक्ष में शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र(एनवाइके) के तत्वावधान में जल शक्ति मंत्रालय के नेशनल वाटर मिशन के तहत कैच द रेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने किया। कार्यक्रम के दौरान कैच द रेन का शपथ समारोह भी आयोजित किया गया। इस दौरान लोगो ने पानी बचाने, पानी के विवेकपूर्ण उपयोग तथा पानी की हर एक बूंद का संचालन करने की शपथ ली। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक हेमंत कुमार मथूरिया ने कहा कि जल संचय हेतु प्रत्येक प्रखंड में नुक्कड़ नाटक, चित्रांकन प्रतियोगिता, दीवार लेखन एवं मेला का आयोजन कर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

कहा कि विश्व की जनसंख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में प्रत्येक मानव का यह कर्तव्य बनता है कि वर्षा के पानी का हम संचय करें, नहीं तो मनुष्य को पानी मिलना मुश्किल हो जाएगा। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र के लेखापाल सह कार्यक्रम सहायक नवीन कुमार ने किया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डाॅ. अकरम अली, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी अनील कुमार सिंहा, औरंगाबाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।